संदेश

विश्व महामारी दिवस।.. #मासिक धर्म

चित्र
विश्व महामारी दिवस।.. #मासिकधर्म एक ऐसी कड़वी सच्चाई जिसे हम हमारे घर, परिवार और समाज में देख रहें है और जी भी रहें है। एक महिला जो किसी की बेटी, पत्नी, मां, और बहन है  अपने मासिक धर्म के दिनों मे न जाने कितने नियमों में बन्द कर रह गई है, समाज के अंधविश्वासी लोगों ने उसे गुलाम बनाकर रख दिया है। आज की जेनरेशन पढ़ी - लिखी होनें के बावजूद अपने बड़ों के सम्मान में इस विषय में बोल नहीं पाते है। यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे लोग एक गुनाह की नज़र से देख रहे है, जो महिलाओं की नेचुरल प्रकिया है, जो किसी एक महिला के साथ ना होकर समस्त महिला जाति के साथ होती है, हमने और हमारी समाज ने महिलाओं कों कितना गुलाम बनाकर रख दिया है क्या क्या नहीं हो रहा आज हमारे सामने, महिलाओं को उन दिनों में मन्दिर में नहीं जाना, किचन में नहीं जाना, यहां तक कि प्यासे मर जाना लेकिन खुद के हाथ से पानी भरकर तक नहीं पी सकते, क्यों ये कोई बीमारी है क्या? इस lockdown में हमने सिर्फ मजदूरों को देखा है, शायद महिलाओं पर इतना ध्यान नहीं दिया होगा, कैसा रहा होगा उनका वो सफर जिसमे इतनी चिलचिलाती धूप में मासिक धर्म के दिनों में भी पैद...

अच्छे दिन आने वाले है।

बड़े शहरों में चीखो को दबाते हमने देखा है । खाली सड़को ने बताया   यहा हादसा बड़ा हुआ है।✍🏻 कैद रहते पिंजरे में, तब ख्याल आता सबको उड़ने का ! परिंदे खुले आसमाँ में छोड़े, तब मन न था उड़ने का !!✍🏻

विश्व गुरु भारत

अक्रांताओ के आक्रमण हो,प्रकृति के विनाशक प्रलय से। विश्वास-घात के रण हो, विकृति के पावक विलय से।। लड़ते सुरमां हौसला चट्टान सा लेकर विकट परिस्थितियों से। भिड़ते योद्धा नित दिन छल कपट भरी नीतियों से।। सर्व भवन्तु सुखिनः कहने वाले हम। सर्व सन्तु निरामया अपनाने वाले हम।। सभी कला विज्ञान में निपुणता जान लो नही कोई अभागे है हम। स्वच्छता और स्वास्थ्य में अव्वल, पहचान लो योग में सबसे आगे है हम।। महामारी फैली सारे विश्व भर में, इसके गम्भीर खतरे भारत पर भी दिखते है। बाहरी देश ढींगे हाँकते थे अपने तकनीकी पर, वे मदद की गुहार भारत से लिखते है।। डॉक्टर स्वंय ईश्वर की मूरत बना है, सिपाही स्वयं काल का दूत बने। एक जान दाव लगा जीवन बचाने में, दूसरा लगा विकराल रूप रोकने ।। हर बार की तरह इस बार भी भारत विश्व गुरु बनेगा। अखण्ड ज्योति के प्रकाश में भारत जीतेगा।।    ✍🏻    राजेश चोयल

माँ

बंदिशे क़ायनात की इब आज़ाद हो गयी,  बाहें माँ की मानो इक फरियाद हो गयी, विचलित मन की इस जर्जर ईमारत में, आँचल माँ का मजबूत बुनियाद हो गयी। माँ की तुलना नही अब सहज बात हैं, ये बात सच्ची ना मानो महज़ बात हैं, राम हो, श्याम हो या हो परवरदिगार, उच्च देवों से माँ हैं ये सहज़ बात हैं। ~हेमेंद्र वैष्णव

फाँसी

                लुटती बहन बेटियो की आबरू को, चार दिवारी की कैद से तोल रहे हो। बढ़ रहे है दरिदंगी के दानव, कौन से रामराज्य की जय बोल रहे हो।। कब तक दरिंदो को पुचकरोगे, भूले भटके कहकर। कब तक बचाओगे, कानून की दलीलों को देकर।। कोई ऐसी वैसी गलती नही, जो कानून का गुनहगार है। कोई चौराहे ढूंढ़ लो तो, फाँसी का फंदा तैयार है।।        - राजेश चोयल

विपदा

हौसलों ने कहां हार मानी है,, आये हर विपदा जो पथ में आनी हैं, उच्च शिखर छूने  की हमनें ठानी हैं, कुछ रोकेंगे या भ्रमित मार्ग बताएंगे, लक्ष्य चाह में अंतिम श्वास लगानी है।(१) हौसलों ने कहां हार मानी है,, संघर्षो में बीते नाम वही जवानी हैं, कुछ पाने की मन में एक रवानी हैं, वृहद्  गगन के इन उलझे भंवरो में, भाग्य स्वयं रचने की लत पुरानी है।(२) हौसलों ने कहां हार मानी है,,             ~हेमेंद्र वैष्णव(इंदौर)

🛣️में वो पथिक हूँ।🏃

कष्टमय हर पथ पे जो बन ,वीर योद्धा सा चला है । जो न पथ आकर्षणों से ,अंश भर विचलित हुआ है मार्ग की उन त्रासदी को ,जिसने हँसकर के सहा है ज़िद की परिभाषा को सच करने वाला, में वो पथिक हूँ। संघर्ष के पर्याय सा जो ,अटल अविचल ही  खड़ा है गतिशील कर कदमो को जो, विजय पथ पर बढ़ा है तुच्छ कर सब आपदाये ,धर्म पथ पर जो अड़ा है निश्चय कर अपनी जीत करने वाला , मैं वो पथिक हूँ। जो  न भय ,मद ,आलस ,अतिउत्साह से ग्रसित है सृष्टि भी साहस के जिसको , देख देख कर भ्रमित है  एक ज्वाला जो  भयंकर चक्रवातों से  अमिट है पथ की बाधा से विनोद करने वाला ,में वो पथिक हूँ। ~✍️घंनु सिर्वी  (दन्तोली ,धार ,म.प्र.) )